SEARCH
TRENDING SEARCHES
विज्ञापन के लिए संपर्क करें

राजा रघुवंशी के परिजनों का दावा, हत्या सोची समझी साज़िश

शेयर करें:
राजा रघुवंशी के परिजनों का दावा, हत्या सोची समझी साज़िश
इंदौर, 14 जून । इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों ने मांग उठाई है कि राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह का नार्को टेस्ट कराया जाए। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह हत्या सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश का हिस्सा है और इसमें कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। 

राजा रघुवंशी के परिजन न सिर्फ सोनम और राज का नार्को टेस्ट चाहते हैं, बल्कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर उन सभी लोगों के नाम उजागर करने की मांग कर रहे हैं, जो इस साजिश में शामिल हो सकते हैं। सचिन का कहना है कि इस हत्याकांड में सोनम और राज ही मुख्य आरोपी हैं। हम नार्को टेस्ट की मांग कर रहे हैं, जिससे बहुत सारी चीजें खुल सकती हैं।

जून महीने की शुरुआत में यह हत्याकांड मेघालय की राजधानी शिलांग में घटित हुआ, जहां राजा रघुवंशी की हत्या में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की संलिप्तता सामने आई। शिलांग पुलिस की जांच में पता चला कि सोनम ने कथित तौर पर अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने सबूतों के आधार पर सोनम और राज कुशवाह समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों में आकाश राजपूत, विशाल चौहान और आनंद कुर्मी शामिल हैं।इस हत्या को शादी के महज एक महीने के अंदर ही अंजाम दिया गया, जिससे यह मामला और अधिक संदिग्ध हो गया। राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय में हनीमून टूर पर गए थे। 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक खाई में मिला और सोनम लापता थी।

पुलिस ने राजा की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी बीच 7 जून को सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर किया। इस पूरे घटनाक्रम से सोनम को लेकर पुलिस का शक और भी गहरा हो गया। फिलहाल मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ के जरिए पूरी सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

इस खबर को शेयर करें

कमेंट्स

भाषा चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
सेहत
स्वाद
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी
ABP
WATCH ON YouTube
होम लाइव टीवी वीडियो PREMIUM