SEARCH
TRENDING SEARCHES
विज्ञापन के लिए संपर्क करें

छत्तीसगढ़ में बनेगा मेदांता अस्पताल, 500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

शेयर करें:
छत्तीसगढ़ में बनेगा मेदांता अस्पताल, 500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और उद्योग क्षेत्र में बड़े निवेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दो प्रमुख उद्योगपतियों ने मुलाकात की और राज्य में निवेश के प्रस्ताव रखे।

मेदांता अस्पताल के संस्थापक और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन ने रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल की स्थापना में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

डॉ. त्रेहन के अनुसार, यह अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, रिसर्च और प्रशिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इस परियोजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इसके साथ ही वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने रायपुर में एक सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्रूट जूस निर्माण संयंत्र लगाने का प्रस्ताव दिया। इसमें 250 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। इस संयंत्र के माध्यम से राज्य में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार इन निवेश परियोजनाओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे निवेश राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ जनता के लिए लाभदायक साबित होंगे।

इस खबर को शेयर करें

कमेंट्स

भाषा चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
सेहत
स्वाद
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी
ABP
WATCH ON YouTube
होम लाइव टीवी वीडियो PREMIUM