SEARCH
TRENDING SEARCHES
विज्ञापन के लिए संपर्क करें

50 साल से कम उम्र में बढ़ रहे कैंसर के मामले, जानें कौन से लक्षण हैं खतरनाक

शेयर करें:
50 साल से कम उम्र में बढ़ रहे कैंसर के मामले, जानें कौन से लक्षण हैं खतरनाक

50 साल से कम उम्र के लोगों में कैंसर के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खासकर ब्रेस्ट कैंसर, लिंफोमा और कोलन (आंत) कैंसर के मामलों में ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा, कुछ और कैंसर जैसे टेस्टिकुलर, किडनी और पैंक्रियाज कैंसर के मामले भी बढ़ रहे हैं, लेकिन इनके मामले अभी कम हैं।  

इनके पीछे की सही वजह अभी पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन विशेषज्ञ लगातार इस पर रिसर्च कर रहे हैं। अगर किसी को लंबे समय तक थकान, वजन का अचानक कम होना, लंबे समय से चल रही सूजन, शरीर के किसी हिस्से में गांठ, लगातार दर्द या खून आना जैसे लक्षण दिखें, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करें, क्योंकि ऐसे लक्षण कैंसर के संकेत हो सकते हैं, इसलिए समय पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

आंतों से जुड़ी दिक्कतें कोलन कैंसर का एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकती हैं। जब किसी व्यक्ति के पेट या टॉयलेट से जुड़ी आदतों में कोई अजीब बदलाव आता है, जैसे मल का रंग काला हो जाना, उसमें खून दिखाई देना, तो ये चिंताजनक संकेत हो सकते हैं। ऐसे बदलावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

अगर किसी व्यक्ति का वजन बिना किसी कारण के अचानक कम होने लगे, तो यह चिंता की बात हो सकती है। इसके साथ ही थकान महसूस होना या नींद का पैटर्न बदल जाना भी ऐसे संकेत हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये लक्षण आमतौर पर किसी गंभीर बीमारी के नहीं होते, लेकिन कभी-कभी ये कैंसर जैसे रोग की शुरुआत के संकेत हो सकते हैं। अगर आपका वजन बिना कोशिश के कम हो रहा है या खाने की इच्छा नहीं हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।


पेशाब में खून आना भी एक समस्या का संकेत हो सकता है, जैसे कि किडनी या ब्लैडर की बीमारी। महिलाओं में पीरियड्स के बीच में खून आना या शारीरिक संबंध के बाद खून आना यह सर्वाइकल या एंडोमेट्रियल कैंसर का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। अच्छी बात यह है कि सर्वाइकल कैंसर अब पहले की तुलना में कम उम्र की महिलाओं में कम देखने को मिलता है।

अगर किसी को रात में बहुत ज्यादा पसीना आता है, साथ में बुखार, कंपन या कमजोरी महसूस होती है, तो यह भी चिंता की बात हो सकती है। ये लक्षण लिम्फोमा नाम के कैंसर से जुड़े हो सकते हैं। यह एक ऐसा कैंसर है, जो शरीर के प्रतिरोधक तंत्र को प्रभावित करता है। शरीर में अगर गांठ या सूजन दिखाई दे तो डॉक्टर की तुरंत सलाह लेनी चाहिए।


Tags:

इस खबर को शेयर करें

कमेंट्स

भाषा चुनें

फटाफट खबरें

सभी
देश
दुनिया
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
राजनीति
खेल
मनोरंजन
धर्म- ज्योतिष
सेहत
स्वाद
अतिथि आलेख
जॉब्स / नौकरी
अपराध
संस्कृति
तकनीक
कारोबार
कानून
पर्यटन
मौसम
रक्षा
योग
सेलिब्रिटी
ABP
WATCH ON YouTube
होम लाइव टीवी वीडियो PREMIUM