नई दिल्ली, 21 जुलाई।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार रात अचानक अपने पद से देकर राजनीतिक गलियारों को भौंचक कर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा सौंपा।
सुप्रीम कोर्ट के वकील रहे धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए बहुत बेबाकी से अपनी राय रखी. कई बार तो वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और यशवंत वर्मा नोट कांड के मामले में न्यायपालिका के साथ सीधे टकराव की राह पर जाते दिखे.

उन्होंने अपने त्यागपत्र में कहा कि "स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूँ। मैं महामहिम - भारत के माननीय राष्ट्रपति, के प्रति उनके अटूट समर्थन और मेरे कार्यकाल के दौरान हमारे बीच बने सुखद और अद्भुत कार्य संबंधों के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ।
उन्होंने प्रधानमत्री और मंत्रिपरिषद के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन अमूल्य रहा है, और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत कुछ सीखा है।
निवर्तमान उपराष्ट्रपति ने कहा कि "हमारे महान लोकतंत्र में उपराष्ट्रपति के रूप में प्राप्त अमूल्य अनुभवों और अंतर्दृष्टि के लिए मैं आपका तहे दिल से आभारी हूँ। इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व घातीय विकास को देखना और उसमें भाग लेना मेरे लिए सौभाग्य और संतुष्टि की बात रही है। इस हमारे राष्ट्र के इतिहास के इस परिवर्तनकारी युग को समर्पित करना मेरे लिए एक सच्चा सम्मान रहा है।"
कमेंट्स